Latitude And Longitude In Hindi

अक्षांश(Latitude)
- भू-पृष्ठ पर विषुवत रेखा या भूमध्यरेखा(Equator) के उत्तर या दक्षिण में एक याम्योत्तर(Meridian) पर किसी भी बिंदु को पृथ्वी के केंद्र से मापी गई कोणीय दूरी, अक्षांश कहलाते हैं। या विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृतों को अक्षांश (समानांतर) रेखाएं कहा जाता है।
- इसे अंशों, मिनटों व सेकंड में दर्शाया जाता है।
- भूमध्यरेखा 0 डिग्री का अक्षांश प्रदर्शित करती हैं।
- यह पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटता हैं।
- भूमध्यरेखा से समानांतर ध्रुव तक दोनों गोलर्द्ध में अनेक अक्षांशीय वृतों का निर्माण होता है। ये वृत्त अक्षांश रेखाएं कहलाती हैं।यह पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटता हैं।
- विषुवत वृत्त:-वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती हैं उसे विश्वत वृत्त कहा जाता है। पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तरी गोलर्द्ध तथा दक्षिण वाले आधे भाग को दक्षिणी गोलर्द्ध कहा जाता है।
- उत्तरी एवं दक्षिणी गोलर्द्ध में अक्षांश रेखाएं 0 डिग्री से 90 डिग्री तक पाई जाती हैं।
- इस प्रकार 179 अक्षांश रेखाएं होती है।
- उत्तरी गोलार्द्ध में 23½°(23.50) उत्तरी अक्षांश कर्क रेखा(Tropic of Cancer) और 66½°(66.50) उत्तरी अक्षांश उतरी उप-आर्कटिक(North Sub Arctic) कहलाते हैं।
- तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में 23½°(23.50) दक्षिणी अक्षांश मकर रेखा(Tropic of Capricorn) और 66½°(66.50) दक्षिणी अक्षांश दक्षिणी उपध्रुव वृत्त (South Sub-Antarctic) कहलाते हैं।
- प्रत्येक 1 डिग्री अक्षांशीय दूरी लगभग 111 किलोमीटर है, जो पृथ्वी के गोलाकार होने के कारण भूमध्यरेखा से ध्रुवों तक भिन्न-भिन्न मिलती है।
Join Telegram – Click Here
Join Us On Instagram – Click Here
Join Us On Facebook -Click Here
Join Us On YouTube – Click Here
देशांतर(Longitude)
- किसी स्थान की कोणीय दूरी जो प्रधान यम्योत्तर(Meridian)के पूर्व या पश्चिम में होती हैं, देशांतर कहलाती हैं।
- प्रधान याम्योत्तर रेखा 0 डिग्री देशांतर (Longitude) को माना गया है।
- यह लंदन की ग्रीनविच से होकर गुजरती है।
- 0° के दोनों ओर 180 डिग्री तक देशांतर रेखाएं होती है, जो कुल मिलाकर 360-degree हैं।
- जहां केवल 0 डिग्री अक्षांश रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती हैं।
- और सभी देशांतर रेखाएं पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती हैं। इसलिए इन सभी को महान वृत्त (गेट सर्कल) कहा जाता है।
- 1 डिग्री देशांतर की भूमध्य रेखा पर दूरी 111.32 किलोमीटर है, जो ध्रुव की ओर क्रमश कम होती जाती हैं।
- ग्रीनविच रेखा के पूर्व मे स्थित 180° तक सभी देशांतर पूर्वी देशांतर एवं पश्चिम की ओर स्थित सभी देशांतर पश्चिमी देशांतर कहे जाते हैं। ये क्रमश: पूर्वी गोलर्द्ध एवं पश्चिमी गोलर्द्ध कहलाते हैं।
- गोलाकार होने के कारण पृथ्वी 24 घंटे में 360-degree घूम जाती हैं, अत: 1° देशांतर की दूरी तय करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है।
- पृथ्वी पश्चिम से पूर्व अपनी धूरी पर घूम रही हैं।
- अत: पूर्व का समय आगे की ओर तथा पश्चिम का समय पीछे की ओर होता है।
- इसी कारण पृथ्वी के सभी स्थानों पर समय की भिन्नता देखने को मिलती हैं।
- 15° देशांतर पर 1 घंटे का अंतर होता है।
- इस प्रकार 0° से 180° पूर्व की ओर जाने पर 12 घंटे की अवधि लगती हैं। तथा यह ग्रीनविच समय से 12 घंटे आगे होता है।
- इसी प्रकार 0° से 180°पश्चिम की ओर जाने पर ग्रीनविच समय से 12 घंटे पीछे का समय मिलता है।
- यही कारण है कि 180° पूर्व व पश्चिम देशांतर में कुल 24 घंटे अर्थात 1 दिन और रात का अंतर पाया जाता है। जाता है।
Note:–
- भौगोलिक दृष्टि से भारत का मुख्य भूभाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है. और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य फैला है.
- भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है.
- कर्करेखा भारत को दो सामान भागों में बाँट देती है.
- भारत का सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट के नाम से जाना जाता था।
- देश का अक्षांशीय और देशान्तारीय विस्तार लगभग 30° है।
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line)
- पृथ्वी पर 180° याम्योत्तर के लगभग, साथ-साथ स्थलखंडों को छोड़ते हुए निर्धारित की गई काल्पनिक रेखा, अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा(International Date Line) कहलाती हैं।
- साइबेरिया को विभाजित होने से बचाने एवं साइबेरिया को अलास्का से अलग रखने के लिए 75° उत्तरी अक्षांश पर याद पूर्व की ओर मोड़ी गई हैं।
- बेरिंग सागर में यह रेखा पश्चिम की ओर मोड़ी गई हैं।
- फिजी द्वीप समूह एवं न्यूजीलैंड के विभिन्न भागों को एक साथ रखने के लिए यह रेखा दक्षिण प्रशांत महासागर में पूरब दिशा की ओर मोड़ी गई हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व व पश्चिम में 1 दिन का अंतर पाया जाता है।
- अत: इसे पार करते समय एक दिन बढ़ाया या घटाया जाता है।
- जब कोई जलयान अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पारकर पश्चिम दिशा में यात्रा करती हैं तो 1 दिन जोड़ दिया जाता है तथा जब पूरब दिशा में यात्रा करते हैं तो 1 दिन घटा दिया जाता है।
मानक समय (Standard Time)
- यह किसी देश के मध्य से गुजरने वाले याम्योत्तर का एक माध्य होता है, जो स्थानीय समय की असुविधाओं के कारण संपूर्ण देश के लिए लागू माना जाता है।
- उदाहरण के लिए, भारत का ही समय को ले लीजिए 821/2° पूर्वी याम्योत्तर जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती हैं, का समय संपूर्ण भारत के लिए मानक समय(IST) हैं।
- इससे भारत के विभिन्न प्रदेशों में देशांतरीय अंतर के कारण समय की भिन्नता को समायोजित करने की समस्या समाप्त हो जाते हैं।
स्थानीय समय (Local Time)
- यह पृथ्वी पर स्थान विशेष का सूर्य की स्थिति से परिकलित समय है।
- स्थानीय मध्याह्न समय वह समय है, जब सूर्या उस स्थान विशेष पर लंबवत चमकता है।
- भारत के सर्वाधिक पूर्व (अरुणाचल प्रदेश) एवं सर्वाधिक पश्चिम (गुजरात के द्वारका) में स्थित स्थानों के स्थानीय समय में लगभग 2 घंटे का अंतर मिलता है। यह अंतर देशांतरीय विस्तार के कारण होता है।
स्थानीय समय की गणना में सहायक तथ्य
- 0° देशांतर (ग्रीनविच रेखा) के बायीं ओर पश्चिमी देशांतर व दायीं ओर पूर्वी देशांतर होते हैं जबकि 180° देशांतर (अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा) के बायीं और पूर्वी देशांतर एवं दायीं और पश्चिमी देशांतर होते हैं।
- किसी भी देशांतर में जब बायीं और जाते हैं तो प्रत्येक 1° देशांतर पर समय में 4 मिनट की कमी आती हैं जबकि दाएं और 4 मिनट की वृद्धि होती हैं।
- 180° देशांतर (अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा) के बायीं ओर जाने पर 1 दिन जोड़ना पड़ता है, जबकि दायीं और जाने पर एक दिन घटाना पड़ता है।
- यदि, पृथ्वी के घूर्णन की दिशा उत्क्रमित(Reverse) कर दी जाए तो उपर्युक्त तीनों पंक्तियां विपरीत रूप से कार्य करेंगे।
- कर्क रेखा(Tropic of Cancer) और
- उप-आर्कटिक(North Sub Arctic)
- मकर रेखा(Tropic of Capricorn)
- दक्षिणी उपध्रुव वृत्त (South Sub-Antarctic)
हेलो दोस्तो,
दिये गए लिंक पर क्लिक करके आपलोग General Science के Mock Test को solve कर सकते है। General Science के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न को इस mock test me दिया गया है। जो आपके exam ke point of view से बहुत ही important हैं।
- General Science Mock Test In Hindi
- General Science Mock Test in Hindi Part-2
- General Science Mock Test in Hindi Part-3
- General Science Mock Test In Hindi Part-4
- General Science Mock Test in Hindi Part-5
- General Science Mock Test in Hindi Part-6
- General Science Mock Test In Hindi Part-7
- General Science Mock Test in Hindi Part-8