Bihar Police Driver Result 2022
बिहार पुलिस ने आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को वाहन चालक पद पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है।
इस रिजल्ट में 1700 रिक्तियों के विरोध 1632 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
इस परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम आहत्तांक 33.5% ,पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अहर्ता 35% निर्धारित की गई।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आह्रतांक 40% निर्धारित की गई।
केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती बिहार द्वारा चालक पदों पर भर्ती के लिए 2019 में विज्ञापन निकाला गया था।
इस पद पर भर्ती के लिए इसमें कुल रिक्तियों की संख्या 1722 थी। इसके लिए बिहार सिपाही भर्ती चयन परिषद ने 29 नवंबर 2019 को विज्ञापन निकाला था।
इस चालक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 जनवरी 2021 रविवार को आयोजित की गई।
इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों की सूची बनाई गई और इसका परिणाम 15 अप्रैल 2021 को जारी किया गया। इन विद्यार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया।
शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 नवंबर 2021 से 24 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को चयनित कर वाहन चालक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। इन विद्यार्थियों को औपबंधिक रूप से चयनित किया गया। |